Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

Search Suggest

छ.ग. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 7 पदों पर भर्ती Chhattisgarh Assistant Veterinary Field Officer Recruitment

छ.ग. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 7 पदों पर भर्ती Chhattisgarh Assistant Veterinary Field Officer Recruitment

 


छ.ग. सहायक
 पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 7 पदों पर भर्ती Chhattisgarh Assistant Veterinary Field Officer Recruitment


कवर्धा जिला कबीरधाम छ०ग० अंतर्गत विभागीय पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा सुविधाओ के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर 06 माह हेतु एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्ति किये जाने हेतु पात्र छ०ग० के निवासी अभ्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, जिला कबीरधाम छ०ग० में दिनांक 03.10.2023 से 16.10.2023 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संबंधित पद के विरूद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना अनिवार्य है। 

निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् आवेदन स्वीकार नही किये जायेगें रिक्तियों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है :-


पदनाम -सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी

प्रावधानित मद -डी.एम.एफ

एकमुश्त मासिक मानदेय राशि -18,420/-

पदों की संख्या-07

शैक्षणिक योग्यता :- वेटनरी पॉलिटेक्नीक में डिप्लोमा(Diploma in Animal Husbandry)


चयन प्रक्रिया :- 

नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जावेगी। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक, अनुभव के अंक के मेरिट आधार पर आवेदनों की शार्ट लिस्टिंग कर उस क्रम के अनुसार रिक्त पदों के प्रवर्गवार 05 गुना पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार / दक्षता / कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा।


अनुभव प्रमाण पत्र :- 

अनुभव प्रमाण पत्र शासकीय संस्थान (केन्द्र / राज्य शासन के अधीन ) / शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्य किये होने पर मान्य होगा। अनुभव की गणना पूर्ण वर्ष हेतु किया जावेगा सवैतनिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर अनुभव मान्य किया जावेगा।


आवश्यक नियम एवं शर्तें 

1. सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार के भत्ते / सुविधायें देय नहीं होगी।

2. इस पद पर मानदेय आधार पर नियुक्ति हेतु वित्तपोषण जिला खनिज संस्थान न्यास कबीरधाम के मद से प्राप्त राशि से किया जावेगा। अतः जिला न्यास संस्थान कबीरधाम के अतंर्गत आने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्र के अभ्यार्थियों को वरीयता दी जावेगी।

3. भर्ती के संबंध में समस्त जानकारी कबीरधाम जिले के वेबसाईट www.kawardha.gov.in पर अपलोड एवं हस्ताक्षरकर्ता कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी।

4. प्रशासकीय कारणों से अधिसूचित रिक्तियों में पदों की संख्या घटाई व बढ़ाई अथवा भर्ती निरस्त की जा सकती है।

 5. यह नियुक्ति मानदेय आधार पर केवल 06 माह के लिए होगी। भविष्य में विज्ञापित पदों पर सीधी भर्ती  होने की स्थिति में यह नियुक्ति स्वतः निरस्त माने जाएंगें।

6. प्रतीक्षा सूची की वैद्यता केवल 01 वर्ष रहेगी। इस समयावधि में स्वीकृत नये पद अथवा त्याग-पत्र या किसी कारण से रिक्त होने वाले पदों को भी इसी प्रतीक्षा सूची से भरा जा सकेगा।

 7. आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त दस्तावेज स्व-प्रमाणित होना अनिवार्य है, तथा सुव्यस्थित ढंग से नस्तीबद्ध किया जायें।

8. अजा/अजजा / अपिव वर्ग के अभ्यार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

9. अभ्यर्थी को छ०ग० निवासी होना अनिवार्य है।

10. अभ्यर्थी आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज का फोटो चस्पा कर स्व-प्रमाणित करें।

 11. शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत अभ्यार्थी को संबंधित संस्थानों के नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा, अन्यथा आवेदन पत्र विचारणीय नहीं होगा। 

12. आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु लागू आरक्षण नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी।

13. अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए छ०ग० का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने पर नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी।

14. भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन द्वारा नियम एवं शर्तों में परिवर्तन होने पर आवेदकों को मान्य होगा ।

15. भर्ती प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार कलेक्टर महोदय, जिला कबीरधाम को होगा, जो सभी आवेदकों को मान्य एवं बंधनकारी होगा।

16. चयनित अभ्यर्थी को कार्य में उपस्थित होने के पश्चात् किसी भी समय एक माह का नोटिस देकर अस्थाई नियुक्ति समाप्त की जा सकती है। इस प्रकार उक्त अभ्यर्थी को त्याग पत्र देने के 01 माह पूर्व सूचना देना अथवा एक माह का वेतन जमा करना अनिवार्य होगा।

 17. एक माह से अधिक अवधि तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर सेवाएं स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।

18. मानदेय के आधार पर नियुक्ति अवधि में किसी प्रकार का धरना / हड़ताल इत्यादि में जाने की अनुमति नहीं होगी। धरना / हड़ताल करने पर सेवा से वंचित करने का अधिकार कलेक्टर, जिला कबीरधाम छ०ग० को होगा।

19. चयन उपरांत यदि अभ्यर्थी द्वारा दी गई कोई भी जानकारी असत्य पायी जाती है तो नियुक्ति समाप्त कर दी जावेगी तथा संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

20. नियुक्ति पश्चात् कार्यभार ग्रहण करने के समय प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा चिकित्सा परीक्षण में अनुपयुक्त पाए गए चयनित अभ्यर्थी को उपस्थित नहीं कराया जाएगा।

21. आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज निर्धारित क्रम से संलग्न किया जावें व ऊपरी दाएं किनारे पर क्रम संख्या अंकित कर नस्तीबद्ध किया जायें (1. निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूपेण भरा आवेदन पत्र 2. शैक्षणिक योग्यता ( 10वी, 12वी DAH की समस्त सत्रों / सेमेस्टर की अंकसूची की छायाप्रति 3. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति 4. निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति 5. अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति 6 अन्य दस्तावेज)


महत्वपूर्ण लिंक

विभागीय विज्ञापन लिंक


विभागीय फॉर्म लिंक 


सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें और वैकेंसी की जानकारी पाएं






NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...