गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : उद्यानिकी महाविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 11 अगस्त को
महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र पेण्ड्रारोड में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आगामी 11 अगस्त को किया जाना है। महाविद्यालय के डीन ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए संविदा आधार पर अतिथि शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, अनुभव प्रमाण-पत्र, शोध-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक से डीन उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नई आई.टी.आई. बिल्डिंग, प्रथम तल, ग्राम-अमलडीहा, पोस्ट-गौरेला, जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), पिन-495117 के पते पर भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लएि विद्यालय की वेबसाइट www.mguvv.ac.in पर अवलोकन कर सकते हैं।



