महासमुंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ

महासमुंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ


महासमुंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुंद में संविदा भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 14 मार्च से 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करते हुए 23 मई 2025 को पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी किया जा चुका है। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी किया जाना शेष है।

उन्होंने बताया कि उक्त भर्ती हेतु जारी विज्ञापन अब माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अप्रैल 2026 को उक्त प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए याचिका को खारिज कर दिया गया है। इसके परिप्रेक्ष्य में विज्ञापन की कंडिका 1.2 के प्रावधानों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। सभी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.mahasamund.gov.in  तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें और वैकेंसी की जानकारी पाएं